Home Crime पंजाब पुलिस के IGP हेडक्वार्टर ने आपराधिक वारदातों को रोककर हासिल की...

पंजाब पुलिस के IGP हेडक्वार्टर ने आपराधिक वारदातों को रोककर हासिल की बड़ी कामयाबी

184
0

चंडीगढ़ (अंकुर कपूर): पंजाब पुलिस के IGP हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने आपराधिक वारदातों को रोककर बड़ी कामयाबी हासिल की है। बता दें कि उन्होंने प्रदेश में एक सप्ताह में हुई वारदातों को रोकने पर कई उपलब्धियां गिनाई।मीडिया सूत्रों के अनुसार सप्ताह में NDPS एक्ट के तहत 189 एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें कुल 234 नशा तस्कर अरेस्ट किए गए हैं। साथ ही 27 बड़े नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

IGP सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि सबसे अधिक जालंधर (रूरल) में 16, पटियाला में 13 और फिरोजपुर में भी 13 केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक सप्ताह में कुल 7 किलो हेरोइन, 10 किलो अफीम, इंजेक्शन व टैबलेट समेत अन्य 59,271 मेडिकल यूनिट्स बरामद की हैं। साथ ही विभिन्न मामलों के 25 भगौड़े आरोपी भी अरेस्ट किए गए। कॉमर्शियल क्वांटिटी के गुरदासपुर, पटियाला और संगरूर में 3-3 केस दर्ज किए गए।

8 महीने से उन्होंने तीन फ्रंट पर मुहिम चलाई है। इनमें ड्रग्स, गैंगस्टर और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दिशा में पंजाब पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के केसों में नामजद आरोपियों की चेकिंग की गई। इसके तहत 400 पुलिस टीम बनाकर विभिन्न जिलों के कुल 1340 आरोपियों की जांच की गई। इस दौरान 5669 वाहनों की जांच करते हुए 300 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। साथ ही 39 से अधिक वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावा NDPS एक्ट के तहत 21 केस दर्ज किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here