Home Rohtak सफाईकर्मियों की मौ+त पर आप उपाध्यक्ष बोले सीवर में उतरकर सफाई करने...

सफाईकर्मियों की मौ+त पर आप उपाध्यक्ष बोले सीवर में उतरकर सफाई करने पर तुरंत लगे रोक

157
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी ने
रोहतक में सफाईकर्मियों की मौ+त को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा है । साथ ही हुए  प्रदेश सरकार से  प्रत्येक मृतक कर्मचारी के परिवार को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद की मांग की है ।
दिल्ली सरकार से सीखे हरियाणा सरकार
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि  दिल्ली सरकार की तर्ज पर सीवरों की सफाई मशीनों से करवानी चाहिए। साथ ही सीवर में उतरने पर भी रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा ना सुरक्षा इंतज़ाम है और ना ही सुरक्षा उपकरण। निहत्थे सफाई कर्मचारियों को सीवर और सेप्टिक की ज़हरीली गैस के हवाले किया जा रहा है। सरकार अभी तक सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है,मशीनीकरण तो बहुत दूर की बात है। सरकार को तुरंत सीवर में उतरकर सफाई करने पर रोक लगानी चाहिए और मशीनरी की व्यवस्था करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीते 5 सालों में 40 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों की मौ+त हुई है। इन मौ+तो का ज़िम्मेदार कौन है? सफाई कर्मचारी सीवर में मर रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक रेंग रही है? हर साल सफाई कर्मचारी सीवर या सेप्टिक टैंक साफ करते हुए मर जाता है लेकिन कोई जवाबदेही तय नहीं हो पाती, किसी को सजा नहीं मिलती, न ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here