Home Haryana लेह लद्दाख में हरियाणा का जवान शहीद, पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते...

लेह लद्दाख में हरियाणा का जवान शहीद, पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही मची चीख-पुकार

204
0

रोहतक (एकता): लेह लद्दाख में हरियाणा के रोहतक का जवान शहीद होने से गांव में मातम का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार जोगिन्दर सुनारिया लेह लद्दाख में 15 बटालियन, जाट रेजिमेंट में तैनात था।
जोगिन्दर खुर्द का रहने वाला था। बता दें कि गुरुवार को उसका पार्थिव शरीर उसके गांव रोहतक पहुंचा तो चारों तरफ माहौल गमगीन बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थोड़ी ही देर में राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी। वहीं उसके शहीद होने का कारण पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here