सीकर। यदि आप 1 मई को खाटूश्यामजी के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। खाटूश्याम मंदिर के कपाट 30 अप्रैल रात 10 बजे से 1 मई शाम 5 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। इस अवधि में न तो किसी को दर्शन की अनुमति दी जाएगी और न ही मंदिर परिसर में प्रवेश संभव होगा।
विशेष सेवा के चलते बंद रहेंगे कपाट
मंदिर प्रशासन के अनुसार, 27 अप्रैल को अमावस्या थी और परंपरा के अनुसार हर अमावस्या के बाद खाटूश्यामजी की विशेष सेवा, पूजा, तिलक और श्रृंगार आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में 1 मई को विशेष तिलक और सेवा कार्यक्रम निर्धारित हैं।
इसलिए भक्तों से अनुरोध है कि वे यात्रा की योजना इस सूचना को ध्यान में रखकर बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।







