चरखी दादरी: चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शनिवार को बाढ़डा के गांव काकडोली में जनसभा की। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता दीपक काकडौली की तरफ से किया गया था। इस दौरान अनुराग ढांडा ने कहा कि ये बदलाव का दौर है और पूरा देश बहुत बड़े बदलाव से गुजर रहा है। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि कोई इंकलाब हो, बदलाव हो, क्रांति हो और हरियाणा के लोग चुप होकर बैठ जाएं।इस बार बदलाव करने में पंजाब बाजी मार गया लेकिन अब 2024 में हरियाणा भी बदलाव करने जा रहा है, हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
अनुराग ढांडा ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि बाढ़डा के लोग तो बहुत भोले है, यहां के लोगों ने चौटाला परिवार की बातों पर यकीन करके यहां से चुन कर विधानसभा में भेजा। उन्होंने भाजपा के खिलाफ वोट मांगा और बाद में उनके ही साथ खड़े हो गए। वहीं किसान आंदोलन में भाजपा ने सभी स्टेडियम को जेल बनाने की परमिशन मांगी, लेकिन केजरीवाल ने एक भी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किए। लेकिन जजपा को किसानों ने वोट देकर भेजा था वो सड़कों पर किसानों की ला+शें गिरती देखते रहे, सरकार से बाहर आने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। अनुराग ढांडा ने यमुनानगर में जहरीली शराब मामले को लेकर दुष्यंत चौटाला को घेरा । उन्होंने कहा कि हरियाणा में इतनी जानें जा रही हैं, आज तक हरियाणा में शराब घोटाले की जांच नहीं हुई।
आम आदमी पार्टी वादे नहीं करती गारंटी देती है
अनुराग ढांडा ने कहा कि 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। जब आम आदमी पार्टी की सरकार होगी एक एक लूटेरा सलाखों के पीछे होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त, ट्यूबवेल की बिजली 24 घंटे दी जा रही है और सारे बकाया बिल माफ कर दिए हैं। दिल्ली में 80 प्रतिशत और पंजाब में 90 प्रतिशत घरों का बिजली बिल जीरो आता है। जबकि हरियाणा में 300 यूनिट का 1700 और 600 यूनिट का 3700 रुपये बिजली बिल भरना पड़ता है। इसके अलावा पंजाब में किसानों का 15 लाख ट्यूबवेलों को बिजली बिल जीरो आता है। बिजली बिलों को माफ करने का जादू सिर्फ अरविंद केजरीवाल के पास है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी वादे नहीं करती गारंटी देती है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ दुष्यंत चौटाला और भाजपा सरकार का धोखा आज बेपर्दा हो गया। सरकार में 30 से ज्यादा पेपर लोक हो चुके हैं, जिससे युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना टूटा और निजी क्षेत्र की नौकरियों में हरियाणा के युवाओं को 75% आरक्षण भी जुमला साबित हुआ। इस मौके पर यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनीष यादव,







