Home Haryana केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम मेयर को करवाया पदभार ग्रहण

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम मेयर को करवाया पदभार ग्रहण

121
0
गुरुग्राम, 28 मार्च-साइबर सिटी गुरुग्राम में आज मेयर पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय पहुंचकर मेयर राजरानी मल्होत्रा को पदभार ग्रहण करवाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मतदाताओं ने जिस विश्वास और विकासात्मक नजरिए को मद्देनजर रखते हुए आपको जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरे उतरते हुए जन सेवा को समर्पित होकर विकास कार्यों में अपना दायित्व निभाए। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार के स्तर पर हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
गुरुग्राम को जलभराव की समस्या से निजात दिलवाना जरूरी
इस दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में जल भरा जैसी समस्या बहुत ही विकराल होती जा रही है जिस पर काम करना बहुत जरूरी है और उम्मीद है शहर की नई सरकार इस पर काम करेगी और लोगों को जलभराव और गंदगी जैसी समस्या से निजात दिलवाएगी। उन्होंने कहा सामाजिक उत्थान की दिशा में सरकार सक्रिय भूमिका निभा रही है। ऐसे में नवनिर्वाचित मेयर सहित सभी निगम पार्षद सजगता का परिचय देते हुए नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने में अग्रणी भूमिका अदा करें।
गुरुग्राम का सर्वागींण विकास मेरी प्राथमिकता-मेयर राज रानी मल्होत्रा
इस मौके पर मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि गुरुग्राम का विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी। सभी अधिकारियों और पार्षदों के साथ और जनता के सहयोग से शहर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जाएगा। निगम से जुड़े जो भी मुद्दे हैं, सब विषयों पर निगम अधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठ कर योजनाबद्ध तरीके से इन सभी विषयों पर कार्य किया जाएगा। हमारा यह प्रयास रहेगा कि पूरी पारदर्शिता के साथ जनता के सभी कार्य हो।गुरुग्राम की मेयर ने कहा कि शहर में गंदगी की बड़ी समस्या है अधिकारियों के साथ मिलकर शहर में अलग-अलग इलाकों में लगे कूड़े के ढेर को खत्म करेंगे और पूर्ण निस्तारण का कार्य सही से हो सके इसके लिए भी सही दिशा में काम किए जाएंगे। ट्रिपल इंजन की सरकार गुरुग्राम के विकास में नए आयाम स्थापित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here