फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- जिला न्यायालय में वरिष्ठ वकीलों ने मेजर एक्ट में आए बदलाव और अन्य बदलावों को लेकर वकीलों को कानूनी किताब वितरित की। वरिष्ठ अधिवक्ता एलएन पाराशर ने बताया कि वे 24वीं बार फरीदाबाद जिला न्यायालय में वकीलों को कानून की पुस्तक वितरित कर रहे हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता एलएन पाराशर ने बताया कि इन कानूनी किताबें को वकील ध्यान से पड़े तो उसे किसी की मदद लेने की जरूरत नहीं है। क्राइम और सिविल के वकीलों के लिए दोनों के लिए ही यह काफी फायदेमंद है। इसमें 20 एक्ट का जिक्र है,जिसमें मोटर व्हीकल एक्ट, कंज्यूमर बैंकिंग सहित 20 एक्ट शामिल है. इस कानूनी किताब में सबकी ड्राफ्टिंग है।
अन्य अधिवक्ता की माने तो यह बहुत महत्वपूर्ण कानूनी किताबें हैं। इसमें कानून के बारे में पूरी जानकारी है। पाराशर इस तरह की पुस्तकों का वितरण करके कानूनी ज्ञान वकीलों में बताते ही रहते हैं।







