Home Haryana कैथल में नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों का आठ से...

कैथल में नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों का आठ से 10 नवंबर तक रहेगा अवकाश…डीसी ने बताया ये कारण

194
0
कैथल : चन्द्रिका ( TSN)– हरियाणा के कैथल में बढ़ रहे वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए डीसी  प्रशांत पंवार ने डीईओ  को नर्सरी से पांचवीं तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में डीसी ने डीईओ  रविंद्र चौधरी से कहा कि वह अपने स्तर पर मौसम को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का फैसला लें। इस पर डीईओ ने पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की आठ से 10 नवंबर तक अवकाश की घोषणा की है।
कैथल डीईओ रविन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि  जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स की मात्रा में वृद्धि हुई। जिसके चलते  बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए सभी निजी और  सरकारी स्कूलों  की कक्षा 1 से पांचवी के विद्यार्थियों की 8 तारीख से 10 तारीख तक का अवकाश रहेगा। अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की शिक्षा पर कोई असर न पड़े इसलिए सभी विद्यालय को आदेश दिए जाते हैं कि वह विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास लगवाने सुनिश्चित करें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here