Home Haryana CM 20 नवम्बर को करेंगे श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के 10...

CM 20 नवम्बर को करेंगे श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के 10 ब्लॉक का लोकार्पण

196
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)– हरियाणा सरकार द्वारा स्थापित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का परिसर 82.7 एकड़ में बन कर तैयार हो गया है। वहीं  मुख्यमंत्री मनोहर लाल 20 नवम्बर को इस विश्वविद्यालय के 10 ब्लॉक का लोकार्पण करेंगे।
विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू ने प्रेस वार्ता में बताया कि पहले चरण में 426 करोड़ की इस परियोजना पर 357 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ प्रोजेक्ट अंतिम चरण में हैं। यह तीन चरण में बनने वाली कुल 1000 करोड़ की परियोजना है। नए भवन में 6 शैक्षणिक ब्लॉक हैं, इनमें 69 क्लास रूम हैं और अधिकतर स्मार्ट क्लासरूम हैं। कंप्यूटर लैब भी हैं। कुलपति राज नेहरू ने कहा कि नए भवन में एक प्रशासनिक भवन, एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है। इसमें सीएनसी लैब, सोलर लैब, एडवांस्ड इलेक्ट्रिक लैब, इलेक्ट्रोनिक लैब, वेल्डिंग लैब हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के परिसर में 2 छात्रावास बन कर तैयार हो गए हैं। जिसमें 500-500 बेड के गर्ल और बॉयज हॉस्टल बन कर तैयार हो गए हैं और 1.2 मेगा वाट का सोलर प्लांट लगाया गया है।
विश्वविद्यालय में  चल रहे हैं 42 प्रोग्राम
कुलपति ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय 42 प्रोग्राम चला रहा है और काफी सारे शॉर्ट टर्म कोर्स भी चलाए जा रहे हैं।  कैंपस प्लेसमेंट 82 प्रतिशत पर पहुंच गई है और काफी विद्यार्थी उद्यमी बन रहे हैं। अफ्रीका और जापान सहित कई देशों के प्रतिनिधिमंडल भ्रमण के लिए आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई राज्य विश्वविद्यालय के मॉडल को फॉलो कर रहे हैं। देश का पहल इनोवेटिव स्किल स्कूल हमने विश्वविद्यालय में बनाया है। जिसमें आईटी, ऑटोमेशन, डॉटा साइंस,हेल्थ केयर और योग जैसे सब्जेक्ट पढ़ाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here