Home politics सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मनेठी में होने वाले एम्स के शिलान्यास पर...

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मनेठी में होने वाले एम्स के शिलान्यास पर उठाए सवाल

163
0
गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)-: कांग्रेस  सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रेवाड़ी के मनेठी में होने वाले एम्स के शिलान्यास पर सवाल उठाए हैं ।उन्होंने एम्स के निर्माण में हो रही देरी के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। दीपेंद्र हुड्डा आज रोहतक के भिवानी रोड पर आयोजित विश्वकर्मा दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। उन्होंने कामना की है कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से पूरे देश व प्रदेश में खुशहाली आएगी।
जातीय आधार पर जनगणना करवाने  का समर्थन 
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रेवाड़ी के मनेठी में होने वाले एम्स के शिलान्यास पर सवाल उठाते हुए कहा कि  प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के 9 साल पूरे कर दिए, लेकिन समय रहते एम्स का निर्माण करवाने में सफल नहीं हो पाई है ।अब चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश सरकार इसका शिलान्यास करवा कर कहीं न कहीं राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा की मुख्यमंत्री से लेकर प्रत्येक मंत्री और विधायक अहंकार में भरे हुए हैं । उन्होंने प्रदेश में जातीय आधार पर जनगणना कराई जाने की बात का समर्थन करते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर एजेंडा है इसलिए प्रदेश में भी जातीय आधार पर जनगणना होनी चाहिए और  ओबीसी वर्ग को जातीय आधार पर राजनीतिक लाभ मिलना चाहिए ।वहीं पत्रकारों ने जब प्रदेश कांग्रेस द्वारा जातीय आधार पर ओबीसी समाज को कितनी टिकट दी जाएंगी की बात पूछी तो वह इस सवाल को गोल कर गए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here