Home Haryana गुरुग्राम में स्कूल बंद करने के आदेश वापस… कल से सामान्य रूप...

गुरुग्राम में स्कूल बंद करने के आदेश वापस… कल से सामान्य रूप से खुलेंगे स्कूल

203
0
गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)-:गुरुग्राम में मंगलवार से सामान्य रूप से  स्कूल खुलेंगे । ये आदेश जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी निशांत कुमार यादव की ओर से जारी किए हैं । दरअसल  प्रदूषण के स्तर में कमी आने के बाद जिला उपायुक्त ने स्कूल बंद करने के आदेश वापस लिए हैं ।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी निशांत कुमार यादव द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि जिले में अब पूर्व की तरह सभी स्कूलों में नर्सरी से पांचवीं  कक्षा तक नियमित रूप से ऑफलाइन कक्षाएं लगाई जा सकेंगी  । उन्होंने बताया कि वायुमंडल में बढ़ते प्रदूषण के चलते वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुशंसा के आधार पर 6 नवंबर को जिला प्रशासन ने नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक प्राइमरी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए थे ।सोमवार को  जिला उपायुक्त ने  स्कूल बंद किए जाने के इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here