यमुनानगर, 2 दिसंबर —हरियाणा में साइबर क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। साइबर ठग भोले भाले लोगों को अपना निशाना बनाते हैं और उनसे मोटे पैसे ऐठ लेते हैं. जिसके बाद वह दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हो जाते हैं।
यमुनानगर में साइबर क्राइम का एक और बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें ठग ने खुद को LIC का एजेंट बताकर एक महिला से अपने खाते में 27 हज़ार डलवा लिए। ठग ने महिला को फोन कर उनके पिता का जानकार बताया और कहा कि आपके खाते में दो बार ट्रांजैक्शन आएंगे। ठग ने महिला को 30 हज़ार और 10 हज़ार के अलग-अलग दो फर्जी मैसेज भेजे और फोन कर कहा कि आपके खाते में ज्यादा पैसे आ गए हैं आप 27 हज़ार रुपए मेरे गूगल पे नंबर पर भेज दीजिए। पीड़ित महिला संध्या ने ठग के खाते में गूगल पे के ज़रिये 27 हज़ार रुपए भेज दिए जब संध्या ने बैलेंस चेक किया तो उनके खाते में कोई पैसे नहीं आए थे। इसके बाद महिला की पैरों तले जमीन खिसक गई और वह साइबर क्राइम थाने में अपनी शिकायत लेकर पहुंची। पुलिस ने एक साइबर ठग को मेवात से गिरफ्तार किया है। पीड़ित संध्या ने बताया कि उनके पास फोन आया था साइबर ठग जैसे-जैसे उन्हें जो बोलता गया वह करती रही। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि यह मामला साल 2023 का है जिस युवक के खाते में यह ट्रांजैक्शन गई है हम उसे मेवात से पकड़कर लाए हैं। वह आठवीं पास है और उसकी उम्र मैच 20 साल है इससे पहले भी पंचकूला में उसे पर एक मामला दर्ज है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे कोर्ट में भी पेश किया जाएगा।







