Palwal, 15 May – हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा दी गई तिरंगा यात्रा में सभी दलों को शामिल करने की अपील का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देशभक्ति और शहीदों के सम्मान की प्रतीक है।
गौरव गौतम ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में हर किसी को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा उन वीर शहीदों को समर्पित है जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए, और उन सैनिकों के सम्मान में है जिन्होंने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर करारा जवाब दिया।उन्होंने आगे कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने आतंकियों को करारा सबक सिखाया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा कर सेना के जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया।
गौरव गौतम ने चुटकी लेते हुए कहा कि पीएम मोदी के दौरे के ठीक एक दिन बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ भी सैनिकों से मिलने सियालकोट की पसरूर छावनी पहुंच गए — क्योंकि पाकिस्तान हमेशा भारत की नकल करता है।उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने जिस तरह पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को सबक सिखाया है, वैसा जवाब आगे भी दिया जाएगा। आज हर देशवासी को भारतीय सेना पर गर्व है।







