अंबाला (एकता): हरियाणा के मेधावी छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि पीएम श्री स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पहाड़ी व समुद्री क्षेत्रों में घूमने का मौका मिलेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार इन स्कूलों के 11वीं 12वीं क्लास के छात्रों को पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें हरियाणा के 124 स्कूलों से 248 छात्रों के चुना गया है।
जानिए किस दिन से कब तक रवाना होगा बैच
खास बात यह है कि एडवेंचर एंड नेचर कैंप में विद्यार्थियों को ओडिशा, दार्जिलिंग, पंचमढ़ी व केरल का भ्रमण करवाया जाएगा। इसमें पीएम श्री स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण करवाते समय एनसीसी, एनएसएस, सांस्कृतिक गतिविधियां अपलोड करनी होंगी। बताया जा रहा हैै कि पहला बैच 13 अक्तूबर को रवाना होगा, जो 21 को वापस आएगा। इसके बाद दूसरे बैच में शामिल विद्यार्थियों को 15 से 23 नवंबर तक घूमने का मौका मिलेगा। शिविर में जाने के लिए विद्यार्थियों को अपने मां-बाप का दिया सहमति पत्र देना जरूरी।
इन स्थानों पर घूमेंगे छात्र
एडवेंचर कैंप में विद्यार्थी अलग-अलग जगह घूमेंगे। ओडिशा के कोणार्क मंदिर और केरल के चेरथला में वहां की संस्कृति व सभ्यता देखने का मौका मिलेगा। नेशनल एडवेंचर एंड नेचर कैंप में इन स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को देशभर में विभिन्न स्थानों का भ्रमण करवाया जाएगा। इन स्कूलों में 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।







