Home Ambala रक्षाबंधन के लिए महिलाओं को खास सुविधा, अब वाटरप्रूफ लिफाफे में सात...

रक्षाबंधन के लिए महिलाओं को खास सुविधा, अब वाटरप्रूफ लिफाफे में सात समंदर पार जाएगी स्नेह की डोर

212
0

फतेहाबाद (एकता): रक्षाबंधन का त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्यार और डोर विदेशों तक भी पहुंचेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार रक्षाबंधन के चलते डाक विभाग ने इसके लिए अलग से काउंटर बनाया है। यहां आप कहीं भी राखी भेज सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, नार्वे, फिलीपींस, रूस, सिंगापुर देश में राखी भेजी जा सकेंगी।

इसके लिए विभाग ने रेट भी जारी कर दिए हैं। रक्षाबंधन इस बार 30 अगस्त को मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ राखी भेजने के लिए करीब 5 हजार वाटरप्रूफ लिफाफे भी आ चुके हैं। इस लिफाफे की कीमत 10 रुपए है और इसका रंग पीला है। इस साल बहनें विदेशों में बैठे अपने भाइयों को आसानी से राखी भेज सकेंगी। जानकारी के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुख्य डाकघर में 3 हजार तिरंगे आ चुके हैं। एक झंडा 25 रुपए में दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here