Home Haryana करनाल में CM खट्टर और ग्रेट खली ने खिलाड़ियों के साथ उठाया...

करनाल में CM खट्टर और ग्रेट खली ने खिलाड़ियों के साथ उठाया इन खेलों का लुत्फ

185
0

करनाल (एकता): करनाल में एक बार फिर राहगीरी कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और ग्रेट खली भी पहुंचे। कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों से मुख्यमंत्री और ग्रेट खली का स्वागत किया गया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को राहगीरी कार्यक्रम के लिए करनाल का वाल्मीकि चौक (घंटाघर) शानदार तरीके से सजाया गया। जिसमें मनोहर लाल ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इतना ही नहीं उन्होंने कलाकारों, खिलाड़ियों और युवाओं के साथ गतिविधियां कीं।

करनाल में राहगीरी का कार्यक्रम पहले भी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा और कोविड महामारी के बाद पुन: अति सुंदर ढंग से इसकी शुरुआत की गई। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से अपनी ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करने का आह्वान किया। युवाओं में कार्यक्रम को लेकर भारी जोश दिखा। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य समाज को सकारात्मक दिशा में लेकर चलना है। मुख्यमंत्री ने राहगीरी कार्यक्रम में पौधारोपण किया और आम जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here