करनाल ( TSN)- प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भूपेंद्र हुड्डा के ब्यान पर व्यंगात्मक कटाक्ष किया । दलाल ने कहा कि जातीय गणना और चार डिप्टी सीएम बनाने के प्रलोभन दुर्भाग्यपूर्ण है ।
कृषि कुंभ में पहुंचे जेपी दलाल ने कहा कि एसवाईएल को लेकर देश की सर्वोच्च कोर्ट को फैसला दिया है वे उसका स्वागत करते है । उन्होंने कहा कि भाखड़ा नहर बहुत पुरानी हैं इसलिए नई नहर बनाना बेहद जरूरी है ।जेपी दलाल ने कहा की कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए चालीस सीएम बनाने का वादा भी कर सकती है । कांग्रेस के नेता परिवार की राजनीति करते है । INDIA गठबंधन सिर्फ पीएम मोदी को रोकने के लिए बनाया है, लेकिन कांग्रेस की बंटवारे की नीति कामयाब नही होगी । अमित शाह के दौरे को लेकर जेपी दलाल ने कहा कि सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रैली में अमित शाह आएगे ये हरियाणा के लिए खुशी की बात है और इसमें लाखो लोग रैली में पहुचेंगे। चार वर्षो में सरकार की उपलब्धियों के बारे जनता को बताया जाएगा ।
हरियाणा धाकड़ लोगो की धरती
खिलाड़ियों के सम्मान को लेकर जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा धाकड़ लोगो की धरती है । खेलो में हरियाणा के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते है और आने वाले ओलंपिक में भी प्रदेश के खिलाड़ी सबसे अधिक मेडल लाएंगे ।







