अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला नगर निगम के खिलाफ सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला द्वारा विशाल धरना- प्रदर्शन किया गया। बता दें कि कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निगम पर भ्रष्टाचार और ठीक से काम ना करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस विषय पर सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस और सह प्रभारी पंजाब के चेतन शर्मा का कहना है कि यह जनता की बहुत लंबी पुकार थी।
उन्होंने कहा कि अंबाला का नगर निगम एक जीता जागता नरक निगम बन चुका है। आज ओल्ड एमसी लिमिट के अंदर जो लोग पिछले 70 सालों से रह रहे हैं, उनको भी आज एनओसी और एनडीसी के नाम पर उनकी जेबों में से पैसे निकालने का काम यह नरक निगम कर रहा है। जनता की इसी मांग को लेकर अंबाला कांग्रेस के सभी नेता आज धरने पर बैठे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो सुधर जाओ नहीं तो कांग्रेस पार्टी को तुम्हें सुधारना आता है।







