उदयपुर (एकता): बॉलीवुड की अभिनेत्री परणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी सुर्खियों में बनी हुई है। कपल की शादी की शुभ घड़ी नजदीक आ गई है। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की उदयपुर में शादी की शहनाई बजने वाली है। उनकी शादी को लेकर मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि जहां सभी रस्में रीति-रिवाजों के साथ निभाई जाएगी। 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेंगे।
जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार को दोनों अपनी पूरी फैमिली के साथ उदयपुर के लिए रवाना हुए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर दोनों कपल स्पॉट हुए। दोनों कैमरे के सामने थोड़े शर्मा रहे थे। उनकी काफी तस्वीरें वायरल हुई हैं। अभिनेत्री ने इस दौरान Red रंग का जंप सूट वियर किया हुआ था और उसके ऊपर एक शॉल ली हुई थी। वहीं राघव ने ब्लैक टी-शर्ट और जींस की पैंट पहनी हुई थी। दोनों ही काफी प्यारे लग रहे थे। उनके चेहरे पर शादी को लेकर साफ खुशी देखी जा रही थी। हाल ही में परिणीति और राघव की एक फंक्शन की तस्वीर वायरल हुई थी। वे दोनों गुरुद्वारे में शादी की रस्म निभा रहे थे। दिल्ली में भी शादी के कई फंक्शन शुरू हो चुके हैं।
परिणीति और राघव का 24 सितंबर शाम को रिसेप्शन रखा गया है। उनकी रॉयल अंदाज में शादी होगी। हालांकि दोनों की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे और राजनीतिक नेताओं के शामिल होने के आसार हैं। खुशी की बात यह है कि उनकी शादी में उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा भी US से आ रही है। वह भी जल्द ही अपनी बेटी मालती के साथ उनकी शादी में शिरकत करने पहुंचेंगी।
आपको बता दें कि किसी काम के चलते निक जोनास इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। यह शादी काफी खास होने वाली है। गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि कंट्रोवर्सी से काफी दूर रहती हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए अपने फैंस को कई हिट फिल्में दी हैं।