अंबाला (एकता): अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज का ओएसडी बनकर 27 लाख की ठगी करने वाले आरोपी आशीष गुलाटी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर गृह मंत्री अनिल विज ने खुद मामला दर्ज करवाया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार विज के निवास पर पेहवा निवासी शिकायतकर्ता की शिकायत आई थी कि उन्हें नकली अपॉइंटमेंट लेटर भी थमा दिया। विज ने शिकायत मिलते ही तुरंत अंबाला रेंज के आई जी को इस मामले में एफआईआर कर जरूरी कार्रवाई के आदेश दे दिए। इन नेताजी व उसके रिश्तेदार लक्ष्य दत्ता पर गृह मंत्री के नाम पर शिकायतकर्ता के रिश्तेदार को पुलिस में सब इंस्पेक्टर लगवाने के लिए लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है।
इसके बाद अंबाला कैंट थाना सदर प्रभारी नरेश कुमार ने भाजपा मंडल उप प्रधान आशीष गुलाटी व उसके रिश्तेदार लक्ष्य दत्ता के खिलाफ धोखा+धड़ी और फर्जी#वाड़ा करने के मामले में आईपीसी की धारा 420, 406 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
इस शिकायत के साथ उन्होंने कुछ प्रूफ भी पेश किए, जिसमें भर्ती की फर्जी लिस्ट और पुलिस ट्रेनिंग मधुबन में ट्रेनिंग करने का जिक्र भी किया। आईजी अंबाला रेंज ने बताया कि शिकायतकर्ता खुद गृह मंत्री के समक्ष पेश हुए थे। उन्होंने साक्ष्य सहित अपनी शिकायत गृह मंत्री को सौंप दी थी, जिस पर उन्होंने आदेश जारी किए थे कि इस मामले में जो भी कार्रवाई बनती है वह की जाए।







