गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)- गुरुग्राम में नगर निगम एरिया में लग रहे हैं अवैध होल्डिंग हो पर नकेल कसने के लिए नगर निगम की तरफ से नकेल कसने के लिए योजना तैयार कर ली है । शहर में लग रहे अवैध होल्डिंग से नगर निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान हर महीने हो रहा है।
परमिशन 350 की, लगा दिए हजारों कि संख्या में होर्डिंग
गुरुग्राम में नगर निगम एरिया में लगातार अवैध होल्डिंग का कारोबार फलता फूलता जा रहा है ।नगर निगम की तरफ से कहा जा रहा है कि इस पर नकल कसने के लिए एक टीम गठित की गई है, जो लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं । गुरुग्राम में नगर निगम की तरफ से 350 होर्डिंग लगाने की जगह सुनिश्चित की गई है,जिसकी नगर निगम की तरफ से परमिशन भी दी गई है, लेकिन गुरुग्राम में लगभग सैकड़ो की तादाद में अवैध होर्डिंग लगाए गए हैं । जिससे नगर निगम को मिलने वाला रिवेन्यू में भी इस होल्डिंग माफियाओं की तरफ से चूना लगाया जा रहा है। गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से बताया गया है कि अवैध होल्डिंग पर नकेल कसने के लिए निगम की तरफ से एक सर्वे टीम भी हायर की गई है, जो अवैध होर्डिंग की लिस्ट तैयार कर निगम को सौंपती है, लेकिन इसके बावजूद भी गुरुग्राम के कई बडी सड़कों पर अवैध होर्डिग लगाकर लाखों रुपए अवैध होल्डिंग माफिया कमा रहे हैं, जिससे नगर निगम को बड़ा नुकसान हो रहा है । इसी को ध्यान में रखते हुए अब निगम कमिश्नर ने आदेश दी हैं कि सभी अवैध होल्डिंग को हटाया जाए और ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए ।







