कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर –कुरुक्षेत्र के लाडवा कस्बे में जनसमस्याएं सुनते मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा की विकास कार्य को तेज गति दी जाएगी, ताकि नॉनस्टॉप विकास जारी रहे,लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े.रविवार को सीएम नायब सैनी ने लाडवा कस्बे में खुला दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनी. मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा और तंज कसा कि उनके डीएनए में विरोध करना ही लिखा है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश का विकास हो क्योंकि लंबे समय तक उन्होंने देश पर शासन किया है,लेकिन वर्ष 2014 से पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश नॉनस्टॉप विकास कर रहा है और ऊंचाइयों के नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं,जो कांग्रेस को हजम नहीं हो रहे. कांग्रेस ने देश को धीमी गति से आगे बढ़ाया लेकिन मोदी तीव्र गति से देश का विकास कर रहे हैं जो प्रत्येक देशवासी महसूस कर रहा है देश आगे बढ़ रहा है.







