सोनीपत (एकता): हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के गांव झरोठी के लोगों को अब टोल फ्री होगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह आधार कार्ड दिखाने पर वाहन निकाल सकेंगे। टोल प्लाजा पर हुए वि+वाद के बाद दूसरे दिन भी पूरा दिन टोल फ्री रखा गया। फिलहाल टोल प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच समझौता हो गया है। अब कोई ग्रामीण के साथ बदतमीजी या गलत व्यवहार करेगा तो उनके खिलाफ टोल प्रबंधन कार्रवाई करेगा।
खास बात यह है कि अब आसपास के जन प्रतिनिधियों के अलावा पांच गांवों के लोगों को भी आधार कार्ड दिखाने पर टोल फ्री होगा। ग्रामीणों की मांग थी कि कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और गांवों का टोल फ्री किया जाए। इसके अलावा 20 किलोमीटर के दायरे के ग्रामीणों को राहत के साथ 350 रुपए का मासिक पास प्रदान किया जाएगा।
जब वह बैठक से बाहर आईं तो उनका सुरक्षाकर्मी वहां पर मौजूद नहीं था। पुलिस आयुक्त ने उन्हें कहा कि वह उनसे फिर बात करेंगे। झरोठी टोल प्रबंधन ने ग्रामीणों की मांग मानी है। अब टोल कर्मी वर्दी में दिखेंगे और किसी भी ग्रामीण से गलत व्यवहार नहीं करेंगे। भिगान टोल प्लॉजा प्रबंधन को चेतावनी दी जाएगी।







