Home Ambala इस बार देश का अन्नदाता झेल रहा मौसम की दोहरी मार, सरकार...

इस बार देश का अन्नदाता झेल रहा मौसम की दोहरी मार, सरकार से लगाई यह उम्मीद

200
0

अंबाला (एकता): पिछले दिनों आई बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान से किसान अभी उभरे भी नहीं थे कि एक बार फिर से उन्हें यह दर्द झेलना पड़ रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बाढ़ से पहले जो उन्होंने फसलें लगाई थी उसका काफी नुकसान हुआ था, लेकिन अब जब वह कट के मंडियों में आ चुकी हैं तब भी उनके ऊपर मौसम की मार पड़ रही है।

बारिश की वजह से मंडियों में पड़ी फसलें भी भीग रही हैं। किसानों ने कहा कि पहले तो जो फसलें लगाई थी वह पूरी तरह से नष्ट हो गई। ऐसे में उन्हें काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है और वह सरकार से उम्मीद करते हैं कि सरकार जल्द से जल्द उन्हें मुआवजा देगी।

मौसम की मार इस बार देश का अन्नदाता झेल रहा है। वह सरकार से उम्मीद करते हैं कि वह जल्द से जल्द उन्हें मुआवजा देगी। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए मंडी के सेक्रेटरी ने बताया कि हमारे पास अभी तक 9000 क्विंटल धान आ गई है। उम्मीद है कि अगले हफ्ते से सरकार धान की खरीद भी शुरू कर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here