नूंह (एकता): हरियाणा में नूंह वि+वाद के बाद 8 अगस्त को हरियाणा राज्य परिवहन डिपो की बस सेवा बहाल हो गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार को जिले की सभी दुकानों सहित बैंक-एटीएम खले। बता दें कि नूंह में सोमवार को भी कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील दी गई थी। लोगों ने तुरंत शांति से अपने थोड़े बहुत काम निपटाए।
जिले में बैंकों में सामान्य तरीके से काम हुआ। आज बस सेवा बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने खुद नूंह जिले में हालात का जायजा लिया। विभिन्न बाजारों में लोगों ने जरूरी चीज़ें खरीदी।
गौरतलब है कि 31 जुलाई को हुए वि#वाद के बाद जिला प्रशासन की कोशिशों से जिले में आम जनजीवन थोड़ा ठीक हुआ है। वहीं सोमवार को मंडियों में भी व्यापार ठीक-ठाक रहा। चाहे अनाज मंडी हो या सब्जी मंडी, हर जगह नागरिक अपने कामों में बिजी रहे।







