अंबाला (एकता): अंबाला जिले में फिर से मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा। बता दें कि सुबह आसमान पर काले बादल छाए हुए मिले। फिर अचानक बारिश शुरू हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार जहां बारिश से मौसम सुहावना हुआ वहीं तापमान में भी गिरावट नजर आई। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
बताया जा रहा है कि अंबाला जिला में अभी गलियों से बारिश का पानी नहीं निकला अब दोबारा बारिश शुरू होने से हालात खराब होते नजर आ रहे हैं। बा+ढ़ के लोगों को अब फिर से डर पैदा हो गया है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में 5 दिन तक भारी बारिश की भी संभावना जताई है। अगर अंबाला में ज्यादा बारिश होती है तो टांगरी नदी में बा#ढ़ आना स्वाभाविक है। इससे लोगों की मुश्किलें भी बढ़ जाती है।







