Home Palwal होडल क्राइम ब्रांच ने पकड़ा अंतरराज्यीय चोर — लाखों के सोने-चांदी के...

होडल क्राइम ब्रांच ने पकड़ा अंतरराज्यीय चोर — लाखों के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

167
0

Palwal, 19 October-पलवल में होडल क्राइम ब्रांच टीम ने लूट और जानलेवा हमले के आधा दर्जन से अधिक मामलों में वांछित एक नामी चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा, राजस्थान और यूपी में महिलाओं और छोटे बच्चों से सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी और लूट करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाखों रुपए के आभूषण बरामद किए हैं। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के कुशल नेतृत्व में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच होडल टीम ने लूट और जानलेवा हमले के कई मामलों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि आरोपी से थाना कैंप पलवल क्षेत्र में महिला से हुई लूट समेत अन्य वारदातों में लूटा गया लाखों रुपए का सोना-चांदी बरामद हुआ है।

जांच अधिकारी के अनुसार, गांव असावटा निवासी लक्ष्मी ने शिकायत दी थी कि वह बस स्टैंड पलवल से अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में उसकी गर्दन से सोने का मंगलसूत्र लूट लिया गया। जांच में पता चला कि वारदात में शामिल आरोपी गहलब गांव निवासी कपिल को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने आरोपी की ब्रेज़ा कार से बरामदगी की — जिसमें सोने के 3 मंगलसूत्र, 5 कांटे, 2 बालियां, 2 बच्चों के ब्रेसलेट, 2 जोड़ी पायल, बच्चों की चेन, कड़े, एक छोटा कड़ा, एक जोड़ी चांद-सूरज, एक जोड़ी बिछुए, हाथ की घड़ी, 3 अंगूठियां, 4 जोड़ी चुटकियां और चांदी के छल्ले शामिल हैं।आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद, राजस्थान, यूपी और पलवल के विभिन्न थानों में लूट और जानलेवा हमले के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित थानों को गिरफ्तारी की सूचना भेज दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here