हिसार (एकता): हरियाणा में भी रेप की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही। हर रोज कई मासूम बच्चियां और महिलाएं दरिंदों की हवस का शिकार बन रही हैं। एक ऐसा ही मामला हिसार जिले के एक गांव में सामने आया है, जहां एक बाप ने अपनी ही 14 साल की बेटी के साथ रेप किया। जब इस बात का पता उसकी मां को चला तो उसने पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल अस्पताल में करवाया। बता दें कि घटना के समय बच्ची घर पर अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाकर पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने किसी को भी बताने पर जान से मारने पर धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







