Home Haryana हरियाणा की इस धर्मनगरी में होती है हरिद्वार और बनारस की तर्ज...

हरियाणा की इस धर्मनगरी में होती है हरिद्वार और बनारस की तर्ज पर महाआरती, जानें क्या इसका रहस्य

274
0

कुरुक्षेत्र (एकता)– हरियाणा में भी धार्मिक स्थलों के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। लोग यहां के मंदिरों, धार्मिक स्थलों, गुरुद्धारों में दूर-दूर से दर्शनों के लिए आते हैं। हरियाणा में वैसे तो घूमने के लिए काफी Tourist Place है, लेकिन यहां पर कई ऐसी जगह हैं जो लोगों के घूमने के लिए काफी मशहूर हैं। बता दें कि प्रदेश की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का भारत के इतिहास में एक खास स्थान रहा है।

हरिद्वार और बनारस की तर्ज पर होती है ब्रह्मसरोवर तट पर महाआरती 
मीडिया सूत्रों के अनुसार यह जगह महाभारत के इतिहास से जुड़ी हुई है। यहां महाभारत का युद्ध लड़ा गया था। इसलिए कुरुक्षेत्र को धर्मनगरी का दर्जा दिया गया। खास बात यह है कि यहां विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मसरोवर पर होने वाली महाआरती को खास माना जाता है। लोग यहां पर महाआरती देखने पहुंचते हैं। बताया जाता है कि हरिद्वार और बनारस की तर्ज पर ब्रह्मसरोवर तट पर रोज शाम को महाआरती होती है। आरती से पहले खास ध्वनि और संगीत द्वारा मंत्रों का जाप होता है।


जानिए क्यों खास है महाआरती
कहा जाता है कि अगर कोई दान-पुण्य और पूजा-पाठ नहीं करता सिर्फ आरती सुनता है तो उसको भी पुण्य की प्राप्ति होती है। खास बात यह है कि हरिद्वार और बनारस में भी महाआरती होती है। कुरुक्षेत्र में होने वाली महाआरती को यह खास सौभाग्य मिला है। यहां सभी का वास होता है। देश और विदेश से यहां पर श्रद्धालु महाआरती में शामिल होने के लिए आते हैं। ब्रह्मसरोवर की पवित्र सीढ़ियों पर बैठकर भक्त आरती के दर्शन करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here