अम्बाला, 2 जनवरी – अंबाला में इन दिनों शीत लहर चल रही है. जिस प्रकार से दो दिन की बारिश के बाद मौसम बदला है,उससे आम जन जीवन प्रभावित हुआ है ! पहाड़ों में भी लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में पड़ रहा है ! पश्चिम से चल रही ठंडी हवाओं से अंबाला के तापमान में गिरावट आई है जिससे ठिठुरन बढ़ गई है ! स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है कि शीत लहर से अपने आप को बचा कर रखे ! ठंड लगने पर डॉक्टर्स की सलाह ले ! ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है !
अंबाला का न्यूनतम तापमान 8° से नीचे
अंबाला का न्यूनतम तापमान 8° से नीचे चला गया है. वहीं दिन का तापमान भी 16° तक पहुंच गया है. जिससे ठंड बढ़ गई है. हालांकि बारिश के बाद अंबाला का AQI काफी सुधरा है ! अंबाला का AQI 110 है,वहीं ठंड को देखते हुए एक तरफ जहां हरियाणा सरकार ने 1 जनवरी से 15जनवरी तक स्कूलों में बच्चों की छुटियां कर दी है,तो वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी शीत लहर से बचने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है ! अंबाला कैंट सिविल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर जितेंद्र वर्मा ने बताया कि इस मौसम में शीत लहर से अपने आप को कैसे बचाएं ! उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के हिसाब से इस मौसम में बहुत ज्यादा आराम भी नहीं करना चाहिए.अगर घर से बाहर नहीं निकल रहे तो घर पर ही सैर जरूर करें ताकि हमारा ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहे और हमारा हार्ट भी ठीक काम करे !
दिन में सोने से करें परहेज
डॉ जतिंदर वर्मा ने कहा कि दिन में सोना नहीं चाहिए ! उन्होंने कहा कि दिन में सोने से कफ बढ़ेगा और ठंड में होने वाली दिक्कतें आती है खांसी जुखाम , गला खराब और आंखों से पानी आना ये बीमारियां होने का डर रहता है ! उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में हमे ज्यादा चटपटी चीजें खाने में आनंद आता है तो ऐसी चीजों से परहेज रखना चाहिए ! उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में हमेशा गर्म पानी का ही सेवन करे और गले का जरूर बचाव करें ! उन्होंने कहा कि हमारे हॉस्पिटल में आयुर्वेद में थैरपी भी की जाती है और इस मौसम में चाटने वाली दवाइयां बहुत कारगर साबित होती है ! वहीं हस्पताल में एक दो केस जोंडिस के आने से डॉक्टर भी हैरान है कि ऐसे मौसम में जोंडिस के मरीज कैसे आ सकते है !







