Home Entertainment शादी के बाद पहली बार ‘बिग बॉस 16’ फेम Sreejita De पति...

शादी के बाद पहली बार ‘बिग बॉस 16’ फेम Sreejita De पति माइकल संग इस लुक में आई नजर

169
0

हरियाणा (एकता): ‘बिग बॉस 16’ फेम श्रीजिता डे एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल भी हैं। उन्होेंने टीवी जगत में भी काम किया। हाल ही में अभिनेत्री शादी के बाद पहली बाद पति माइकल संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। वह ग्रे कलर की ड्रेस में नजर आई। उनके पति ने ब्लैक कलर की शर्ट को जींस के साथ वेयर किया हुआ था। श्रीजिता ने गॉगल्स भी लगाए हुए थे। वह काफी कूल अंदाज में नजर आई।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री पति माइकल संग भारत लौटी हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर श्रीजिता डे की मांग में ना सिंदूर था, ना ही हाथों में चूड़ा। वह बहुत ही सिंपल लुक में नजर आईं। उसने पैपराजी के सामने पति के साथ कई पोज दिए। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पैपराजी ने एयरपोर्ट पर कपल को शादी की बधाई भी दी, जिसके बाद उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया। अभिनेत्री की लुक को कई लोग तो देखकर हैरान रह गए वहीं कई लोगों ने उनकी जमकर तारीफ भी की।

अभिनेत्री के पति माइकल इस लुक में काफी स्मार्ट लग रहे थे। न्यूली वेड कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि श्रीजिता डे ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड के साथ क्रिश्चियन शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें भी वायरल हुई थी। वह अपनी शादी में काफी सुंदर लह रही थी। श्रीजिता ने शादी में व्हाइट गाउन पहना था जिसमें वह किसी परी लग रही थीं।

सूत्रों के अनुसार खबर सामने आई है कि यह न्यूली वेड कपल 17 जुलाई को मुंबई में सितारों को रिसेप्शन देगा। इतना ही नहीं उन्होंने गोवा में एक बंगाली ट्रेडिशन में शादी करने की भी सोची है। अभी पता नहीं चला है कि यह शादी कब होगी। बताया जा रहा है कि दोनों कपल एक-दूसरे को 2019 से डेट कर रहे थे। काफी समय बाद उन्होंने शादी करने की सोची। दोनों कपल शादी के बाद काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here