Home Haryana यमुनानगर में शॉर्ट सर्किट से खेतों में लगी आग, किसानों की फसल...

यमुनानगर में शॉर्ट सर्किट से खेतों में लगी आग, किसानों की फसल जलकर राख – मुआवजे की मांग तेज

141
0

यमुनानगर  | गेहूं की कटाई के बाद अब किसानों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। यमुनानगर के कई क्षेत्रों में खेतों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हालिया मामला रोडछप्पर और भूत माजरा गांव से सामने आया है, जहां बिजली की तारों से निकली चिंगारी से खेतों में आग लग गई, जिससे गेहूं के फाने और गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति को नियंत्रित कर आग को और फैलने से रोका। किसान मनदीप ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली की तारें काफी नीचे लटक रही हैं और इस बारे में कई बार बिजली विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

बिजली विभाग पर उठे सवाल

स्थानीय किसानों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब बिजली की लटकती तारों के कारण खेतों में आग लगी हो। इससे पहले भी कई बार इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं और अब तक हजारों रुपये की फसल जलकर नष्ट हो चुकी है। किसानों ने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here