Home Crime महिला वकील ने थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप, जांच के लिए...

महिला वकील ने थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप, जांच के लिए SIT गठित

134
0

गुड़गांव  | गुड़गांव के सेक्टर-50 थाना एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां एक महिला वकील ने थाने में न सिर्फ महिला और महिला हेड कांस्टेबल से मारपीट की, बल्कि अब थाना प्रभारी पर रेप, उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इस मामले में दिल्ली के सब्जी मंडी थाने में महिला वकील की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।

शुरुआत 21 मई को हुई, जब एक दंपत्ति के बीच दहेज विवाद की काउंसलिंग के दौरान थाना परिसर में दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई। महिला वकील, जो पति की ओर से साथ आई थी, थाने पहुंची और मुवक्किल की पत्नी के साथ हाथापाई करने लगी। जब महिला हवलदार बीच-बचाव करने आई, तो वकील ने उससे भी बदसलूकी की। पुलिस ने वकील के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया और पूछताछ के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

इसके बाद महिला वकील ने बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया कि 22 मई की रात उसे पूछताछ के बहाने थाने बुलाया गया और रात 3 बजे तक जबरन थाने में बैठाकर रखा गया। इस दौरान, आरोप है कि थाना प्रभारी ने उससे अभद्रता की और यौन उत्पीड़न किया।

गंभीर आरोपों को देखते हुए एसीपी क्राइम अगेंस्ट वूमेन सुरेंद्र कौर के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेगी।

वहीं थाना प्रभारी सत्यवान ने महिला वकील के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें मनगढ़ंत और झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ पहले से दर्ज एफआईआर से बचने और दबाव बनाने के लिए किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिला वकील का मेडिकल कराया गया था और कानून के मुताबिक सभी कार्रवाई की गई थी। मामले में जांच जारी है और SIT की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here