Home Crime बहादुरगढ़ में मिठाई और डेयरी की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा टीम की...

बहादुरगढ़ में मिठाई और डेयरी की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी

156
0

बहादुरगढ़ |  त्योहारी सीजन में घटिया क्वालिटी की मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश वर्मा की टीम ने शहर की पांच मिठाई की दुकानों और एक डेयरी पर छापेमारी की।

इस दौरान मिठाइयों के पांच सैंपल, पनीर का एक सैंपल और डेयरी से दूध का एक सैंपल लिया गया। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अगर किसी भी सैंपल की गुणवत्ता मानक पर खरी नहीं उतरी तो संबंधित दुकानदार और डेयरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राजेश वर्मा ने बताया कि पटेल नगर चौक, नाहरा-नाहरी रोड और झज्जर रोड की दुकानों से खोया, बर्फी और मीठे खोया के सैंपल लिए गए। वहीं, गांव सांखौल के पास एक डेयरी से 2500 लीटर दूध की शिकायत मिलने पर एक सैंपल लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि सभी सैंपलों की रिपोर्ट 15 दिन में आ जाएगी और नियमों के अनुसार दोष पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here