गुरुग्राम (एकता): हरियाणा में तपती गर्मी से लोग परेशान हैं। दिनभर प्रदेश गर्मी के सितम से तप रहा है। वहीं गुरुग्राम सबसे गर्म रात से गुजरा। बता दें कि जिले में रात को 28.7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार को गर्मी ने लोगों को घर पर रहने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2 दिनों में मौसम के बदलने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम में दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्र में उत्तर-पश्चिम दिशाओं से 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। इसके बावजूद दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पसीने छूट रहे हैं।
30 जून के बाद ही मॉनसून की वापसी होगी। वहीं दूसरी ओर लोगों को धूप में लू लगने का ज्यादा खतरा रहता है। वहीं सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की गई है। बस धूप में घूमने वाले खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को बचना चाहिए। साथ ही अपना ध्यान रखना चाहिए।







