Home Haryana हरियाणा में 25 जून को प्री-मानसून की दस्तक, उमस भरी गर्मी से...

हरियाणा में 25 जून को प्री-मानसून की दस्तक, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

193
0

हिसार (एकता): हरियाणा में प्री-मॉनसून से दस्तक देनी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार 25 जून की रात से प्रदेश में प्री मानसून की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि 25 से 27 जून के बीच प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। फिलहाल गर्मी से हिसार का तापमान 40 से ज्यादा दर्ज किया गया है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में हवाएं चलने के साथ बारिश की आंशका जताई गई है। हालांकि 24 जून तक मौसम उमस भरा ही रहेगा। लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ ही दिनों का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here