सोनीपत (एकता): पानी हमारे जीवन का एक अनमोल हिस्सा है। जिसके बिना जीना संभव नहीं है। गर्मियों में तो पानी की अहमियत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसा ही कुछ हरियाणा के सोनीपत जिले में रहने वाला व्यक्ति कर रहा है। वह तपती गर्मी में हजारों लोगों की प्यास बुझा रहा है। इतना ही नहीं वह 42 साल से यही काम कर रहा है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार सोनीपत रेलवे स्टेशन पर लोगों को वह हर दिन पानी पीला रहे हैं। रोशन लाल ने पानी पिलाने की वजह जब बताई तो हर कोई हैरान रह गया। उसने कहा कि वह साल 1981 में सोनीपत रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए आए थे। उस समय वहां पानी की कोई खास व्यवस्था नहीं थी, जो पानी था वह खारा और गर्म था। हर कोई उस खारे पानी को देखकर वापस जा रहा था। जिसके बाद रोशन लाल ने ठान ली कि वह रेलवे स्टेशन पर पानी की व्यवस्था करेंगे।
उन्होंने इसकी शुरुआत बाल्टियों से पानी का ड्रम भरने से की। जैसे ही ट्रेन रुकती वह हर यात्री को आवाज़ देकर पानी पीने के लिए बुलाता था। थोड़े समय के बाद उसने पाइप लाइन की व्यवस्था की। वह रोज़ाना पांच से 6 हज़ार लीटर पानी यात्रियों को पिलाता है। यह सेवा बिल्कुल फ्री करते हैं।







