पंचकूला (एकता): मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती हैं। ऐसा एक अनोखा कारनामा हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली 10 साल की वैष्णवी गुप्ता ने कर दिखाया।

बता दें कि उनके कारनामे से हर कोई हैरान है। इतनी छोटी सी उम्र में उसने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। मीडिया सूत्रों के अनुसार वैष्णवी ने अपने पैरों से 30 सेकंड में 155 हुला हूप करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। बता दें कि वैष्णवी गुप्ता को हरियाणा के मुख्यमंत्री और कई बड़े नेता गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए सम्मानित भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं वह कई खिताब जीत चुकी हैं।

3 साल की उम्र से उसने यह काम शुरू किया। वह हुलाहूप करते हुए मंदिर की 50 सीढ़िया मात्र 14.84 सेकंड में चढ़ गई। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि उसे आईपीसी की सभी धारा#ओं और उससे किस अप#राध के तहत कौन सी धा#रा लगती है, उसकी भी जानकारी है। वैष्णवी ने कहा कि वह बड़ी होकर देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। उसके माता-पिता और कोच का अहम योगदान है।








