Home Haryana हरियाणा की बेटी ने भारत को जिताया T20 World Cup, शेफाली वर्मा...

हरियाणा की बेटी ने भारत को जिताया T20 World Cup, शेफाली वर्मा के घर पहुंचे CM खट्टर

200
0

रोहतक (एकता): हरियाणा की बेटी व भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा ने अंडर-19 टी-20 क्रिकेट विश्वकप का खिताब अपने नाम कर लिया है। बता दें कि शेफाली वर्मा ने इंग्लैंड को हराकर जीत हासिल की। शेफाली वर्मा रोहतक की रहने वाली है। शनिवार को वह 19 साल की हुई। रविवार को उसने अपने घर वालों को जन्मदिन के तोहफे में विश्वकप दिया। इससे पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

शेफाली वर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

बता दें कि भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा के घर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे। उन्होंने शेफाली वर्मा के परिवार का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि शेफाली ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। शेफाली को मैच व विश्वकप जीतता देख भावुक पिता ने कहा कि सबकी सालों की मेहनत कामयाब हो गई।

उन्होंने काफी मेहनत की थी। अब दक्षिण अफ्रीका में फरवरी में होने वाले सीनियर वूमन विश्वकप में भी भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा ऐसे ही जीत हासिल करेगी। बताया जा रहा है कि 8 साल की उम्र में शेफाली की क्रिकेट में प्रतिभा नजर आने लगी।
शेफाली को घूमने-फिरने का बेहद शौक

भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा को घूमने-फिरने का भी काफी पंसद है। अकसर जब उन्हें मैच और ट्रेनिंग से समय मिलता है तो वह सैर-सपाटे पर निकल जाती है। शेफाली को फोटो खिंचवाना भी काफी पंसद है। उनको छोटे बाल, फंकी टीशर्ट और रिग्गड जींस में घूमना-फिरना अच्छा लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here