Home Haryana हरियाणा के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, झारखंड में नेशनल चैंपियनशिप में जीता...

हरियाणा के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, झारखंड में नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, झोली में आए कुल 9 पदक

171
0

अंबाला (एकता): हरियाणा के खिलाड़ियों ने नेशनल फेडरेशन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया है। बता दें कि झारखंड के रांची में हुई 26वीं चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने 9 पदक जीते हैं, जिनमें 3 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार ये चैंपियनशिप 15 से 18 मई तक रांची में खेली गई थी। 26वीं नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख हर कोई हैरान रह गया। हर किसी के चेहरे पर खुशी की लहर थी।

बता दें कि कृष्ण कुमार (भिवानी) ने 800 मीटर दौड़ में एक मिनट 46 सेकेंड और 83 माइक्रोन का समय देकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं हाई जंप इवेंट में रेवाड़ी के रूबीना यादव ने एक मीटर 80 सेंटीमीटर की ऊंची छलांग कर कामयाबी हासिल की। पंचकुला के गुरप्रीत ने 10 हजार मीटर दौड़ में 29 मिनट 12 सेकेंड और 32 माइक्रोन में अपनी जगह बनाई। फतेहाबाद की पूजा ने 800 मीटर दौड़ में दो मिनट चार सेकेंड और 81 माइक्रोन के समय के साथ एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। मनप्रीत कौर ने 16 मीटर 57 सेंटीमीटर की थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। ऐसे ही कई खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here