अंबाला (एकता): हरियाणा में बा#ढ़ के पानी से हर तरफ त+बाही मची हुई थी। धीरे-धीरे सब गांव इसकी चपेट में आ गए थे। मीडिया सूत्रों के अनुसार पिछले 24 घंटों में हरियाणा के 403 और गांव बा#ढ़ की चपेट में आ गए। जिसके चलते इन गांवों का संपर्क टू$ट गया है।
बता दें कि अब सिरसा व फतेहाबाद इसकी चपेट में आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सिरसा में 4 जगह से मार्ग टूट गया है। लोगों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। अब तक इस बा+ढ़ के पानी से प्रदेश में काफी लोगों की मौ#त हो चुकी हैं।

सिरसा में घग्गर का जलस्तर 48 हजार से अधिक क्यूसेक पर पहुंचा हुआ है। कई फसलें खराब हो चुकी हैं। जिसके चलते कई लोग दूसरे गांवों में जाकर रह रहे हैं। जाखल के लगभग सभी गांवों में पानी भर चुका है। प्रशासन ने पंजाब की तरफ जाने वाले बरनाला रोड के नीचे के साइफनों के आगे मिट्टी डाल दी। जिससे ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। रंगोई व जोया नाले में पानी ओवरफ्लो हो चुका है। जिससे काफी परेशानी हो रही है।







