Home Haryana CM खट्टर ने स्वर्गीय सरदार प्रकाश सिंह बादल को अर्पित की श्रद्धांजलि,...

CM खट्टर ने स्वर्गीय सरदार प्रकाश सिंह बादल को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिवार के साथ साझा किया दुख

199
0

चंडीगढ़ (अंकुर कपूर): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त करने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे।

मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के परिवार के साथ दुख साझा किया। अस्पताल में बिक्रम सिंह मजीठिया और सुखबीर सिंह बादल मौजूद हैं। वहीं अकाली नेताओं का पहुंचना जारी है। दूसरी तरफ बादल के पैतृक गांव में शोक की लहर है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री खट्टर ने बयान दिया कि सरदार प्रकाश सिंह बादल ने सारा जीवन शुद्ध सात्विक राजनीति की। उन्होंने किसानों और गरीबों के लिए हमेशा आवाज उठाई। लगातार 10 बार उन्होंने अपने इलाके का प्रतिनिधित्व किया। लंबे वक्त तक उन्होंने जनता की सेवा की। हरियाणा सरकार और हरियाणा की जनता की तरफ से सरदार प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here