Home Haryana अंबाला पुलिस के शिकंजे में फंसे नशा तस्कर, 2 किलो 600 ग्राम...

अंबाला पुलिस के शिकंजे में फंसे नशा तस्कर, 2 किलो 600 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

193
0

अंबाला (अंकुर कपूर): नशे के खिलाफ अंबाला पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। आए दिन बड़े नशा तस्कर पुलिस के शिकंजे में फंसते जा रहे हैं। इसी कड़ी में अंबाला पुलिस के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है।

अंबाला के SP जश्नदीप सिंह रन्धावा ने बताया कि अंबाला की CIA-1 को सूचना मिली थी कि कुछ लोग भारी मात्रा में नशा लेकर अंबाला की तरफ आ रहे हैं। जिसके बाद नाकेबंदी कर एक गाड़ी को रोककर चैक किया गया तो उसमें से 3 लोगों की तलाशी लेने पर 2 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। SP ने बताया कि पकड़ा गया नशा तस्कर कारें खरीदने बेचने का काम करता है। महिला नशे की सप्लाई का काम करती है। बुधवार को इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। SP ने बताया कि इनसे पकड़ी गई अफीम की मार्किट वेल्यू 5 से 6 लाख रुपए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here