Home politics विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक…बोले...

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक…बोले प्रदेश का दौरा करेगी यात्रा

117
0
हरियाणा : चन्द्रिका  (TSN)-विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बैठक   की । ये बैठक पंचकुला के सेक्टर 1 स्थित विश्राम गृह में आयोजित की गई । बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मीडिया से रूबरू हुए ।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित संकल्प यात्रा हरियाणा में शुरू हो चुकी है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन-जन को जागरूक करना है। जो लाभार्थी अभी वंचित हैं, उन्हें भी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि
बैठक का मकसद यह भी है कि  सभी मंत्री, विधायक भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सहयोग दें, जिससे प्रदेश का एक भी लाभकारी ऐसा न रह जाए जो इन योजनाओं से लाभवानित न हो। नायब सिंह सैनी ने बताया कि ये यात्रा पूरे  60 दिन पूरे प्रदेश का दौरा  करेगी ।
कांग्रेस वह दुकान है जिसमें अब कुछ नहीं बचा है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद  राहुल गांधी द्वारा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी ।नायब सिंह सैनी ने कहा कि  इस तरह की टिप्पणी करना बहुत गलत बात है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह दुकान है जिसमें अब कुछ नहीं बचा है और वह एक खाली दुकान है । नायब सिंह सैनी ने कहा कि  जो कार्य प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा कहे  गए थे,  वह सभी पूरे किए गए ।
उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि  पराली को लेकर पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा फटकार लगाई गई थी कि वह हरियाणा से सीखे । हरियाणा सरकार द्वारा जो पराली को लेकर कार्य किया जा रहे हैं वह सराहनीय है और प्रशंसा होनी चाहिए ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने में सभी के सहयोग व भागीदारी की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here