हरियाणा (एकता): दिल्ली में पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बता दें कि आज दिल्ली पुलिस भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर दर्ज करेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बृज भूषण सिंह के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की। दिल्ली पुलिस की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एफआईआर दर्ज की सूचना दी गई।
जानकारी के मुताबिक बृजभूषण पर पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के गंभीर आरोपों पर मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से नाबालिग पहलवान को सुरक्षा देने एवं हलफनामा दाखिल करने को कहा है। दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि पहलवानों की शिकायतों के संबंध आज ही एफआईआर दर्ज होगी। पहलवानों की याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि ये सब 2016 से चल रहा है। कम से कम एफआईआर तुरंत हो जानी चाहिए थी। दिल्ली पुलिस ने खुद अपनी ओर से कहा है कि एफआईआर दर्ज कर रहे हैं।







