Home Accident रोहतक में ओवरस्पीड कार का देखने को मिला कहर, रेहड़ी-स्कूटी बुरी तरह...

रोहतक में ओवरस्पीड कार का देखने को मिला कहर, रेहड़ी-स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, 2 की मौत

213
0

रोहतक (एकता): हरियाणा के रोहतक में तेज रफ्तार कार के कहर ने 2 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। बता दें कि पुराने ITI पुल के पास तेज रफ्तार कार ने रेहड़ी व स्कूटी को टक्कर मारी दी। हादसा इतना भयानक था कि रेहड़ी व स्कूटी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में रेहड़ी सवार बिहार के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कार सवार मौके से फरार हो गया।
जानिए कैसे हुआ हादसा

रोहतक में शनिवार रात हांसी से ड्यूटी कर लौट रहे 4 लोगों को आईटीआई पुल पर ओवरस्पीड कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले दोनों बिहार के रहने वाले हैं। मरने वालों में से एक थानेदार था। पुलिस ने बताया कि रात करीब 12 बजे ओल्ट आईटीआई के पास पुल के ऊपर एक कार ने दो स्कूटी सवार व आईसक्रीम की रेहड़ी लगाने वाले दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर में बिहार के दरभंगा निवासी सिबू (50) व रोहित (16) की मौके पर ही मौत हो गई, घायल स्कूटी सवार कुंदन व एक अन्य को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने जांच के बाद कार को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here