Home Haryana HBSE 12th Result 2023: 81.65% छात्र हुए पास, लड़कियों का रहा दबदबा,...

HBSE 12th Result 2023: 81.65% छात्र हुए पास, लड़कियों का रहा दबदबा, जानें किसने किया टॉप

157
0

अंबाला (एकता): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार लड़कियों ने ही लड़कों से ज्यादा बाजी मारी। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस साल 81.65 फीसदी 12वीं के छात्र पास हुए। बता दें कि कुल 263,409 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। भिवानी के नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नैंसी ने 500 में से 498 अंक लाकर परीक्षा में टॉप किया है। वहीं करनाल की जसमीत कौर ने भी 497 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।

जानकारी के मुताबिक आप परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। आपको रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले वेबसाइट के होम पेज पर कक्षा 12वीं के परिणाम 2023 का लिंक पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद रोल नंबर और अन्य जानकारी भरनी होगी। बता दें कि 12वीं की यह वार्षिक परीक्षा अप्रैल में हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here