हरियाणा (एकता): इस दिन का महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के फैंस को लंबे समय से इंतजार था। सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट जगत के महान बल्लेबाज और क्रिकेट का भगवान माना जाता है। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। खास बात यह है कि अब सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू किया। आखिरकार उनके बेटे का सपना पूरा हुआ। मीडिया सूत्रों के अनुसार अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में अपना पहला मैच खेलने जा रहे हैं। वह कोलकाता के खिलाफ मैच खेलेंगे। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने रविवार को यानि की आज केकेआर के खिलाफ लीग मुकाबले में अर्जुन को डेब्यू का मौका दिया।

इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को 30 लाख में खरीदा
बता दें कि अर्जुन साल 2021 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें कभी डेब्यू का चान्स नहीं मिला। खास बात यह है कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 2021 में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन अब इस सीजन में उसे 30 लाख रुपए में खरीदा गया। अर्जुन को आईपीएल के 16वें सीजन के 22वें मुकाबले में खेलने का मौका मिला। जो खुशकिस्मत की बात है। मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बता दें कि अर्जुन पिछले कुछ दिनों से लगातार पिता सचिन तेंदुलकर के साथ ट्रेनिंग सेशन में खेल रहे थे। अर्जुन बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं।

जानिए अर्जुन तेंदुलकर का करियर
बता दें कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने 2021 में पहली बार मुंबई के लिए हरियाणा के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने 2022 में गोवा के खिलाफ लिस्ट ए और उसके अगले महीने गोवा के लिए राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। अर्जुन 223 रन बनाने के अलावा 12 विकेट ले चुके हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी…ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, राइली मेरेडिथ।








