Home Haryana नए साल के जश्न को लेकर पुलिस प्रशासन ने कसी कमर…शरारती तत्वों...

नए साल के जश्न को लेकर पुलिस प्रशासन ने कसी कमर…शरारती तत्वों पर रखी जाएगी नज़र

140
0
यमुनानगर : चन्द्रिका ( TSN)- साल 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। लोगों ने अभी से साल 2024 को यादगार बनाने के लिए प्लानिंग कर ली है। ताकि आने वाले साल के पलों को ख़ास बनाया जा सके । नए साल के जश्न को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी कमर कसली है ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो और शरारती तत्वों पर नज़र रखी जा सके ।
कोई परेशानी हो तो इस नंबर पर करें कॉल 
यमुनानगर जिले के एसपी गंगाराम पूनिया ने जिले वासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। और इस नए साल को लेकर एक खास संदेश दिया  है जो अपना तो नया साल खराब करते ही है बल्कि दूसरों के नए साल के जश्न को भी किरकिरा कर देते हैं। एसपी गंगाराम पूनिया ने कहा कि  पुलिस की तरफ से 31 दिसंबर शाम से ही नाके और गस्त बढ़ाई जाएगी ताकि शरारती तत्वों पर खास नजर रखी जा सके।एसपी गंगाराम पूनिया ने कहा हम सड़कों पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि अगर जिले में कोई भी आवारा+गर्दी करता है तो  112 नंबर पर कॉल करें  और नजदीक पुलिस थाना में इसकी सूचना जरूर दें।
यमुनानगर के डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने दिया ये संदेश 
यमुनानगर के डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने भी जिलावासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इन दोनों फेस्टिवल सीजन चल रहा है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की खास जरूरत है। डीसी मनोज कुमार ने कहा कि इन दिनों कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। भीडभाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि नए साल पर ध्यान रखें खुशी के पलों को गमों में न बदलने दे। सलीके से नए साल को मनाये और लोगों की खुशियों को दोगुना करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here