करनाल, 18 जनवरी -हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने 100 दिनों के कार्यकाल में विकास की योजनाओं पर काम हुआ है । सीएम नायब सैनी 100 दिनों का पूरा लेखजोखा देंगे और आगामी रोड़मैप भी तय किया जाएगा ।
घरौंडा में आयोजित भाजपा संगठन की चुनावी प्रक्रिया में पहुंचे विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि पार्टी में संगठन की नई जिम्मेवारियों का पर्व चल रहा है ,घरौंडा विधानसभा के चार मंडलों के मंडल अध्यक्ष आज चुने गए है ।हरविंद्र कल्याण ने कहा कि कल मधुबन अकादमी में हुई महत्वपूर्ण बैठक में सीएम ने प्रदेश के सभी उच्च अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ टीम की तरह काम करने के निर्देश दिए है।अलग अलग विभागों के साथ भी बैठक हुई है ताकि योजनाओं को तेजी के साथ पूरा किया जा सके ।स्पीकर कल्याण ने कहा कि भ्रष्टाचार के बारे में सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है।व्यवस्था सुधार की दिशा में ये बड़ा कदम है।भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए समाज को भी आगे आना चाहिए ।







